Breaking News

बदायूँ में 22 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन, योजनाओं की जानकारी और शिकायतों का समाधान

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त विकास खण्डों में 2-2 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
ग्राम पंचायतों का विवरण
विकास खण्ड अम्बियापुर: अगौल, करनपुर
विकास खण्ड आसफपुर: धनियावली, हरदासपुर
विकास खण्ड बिसौली: पलिया, कलूपुरा
विकास खण्ड दातागंज: भगौतीपुर, केशोपुर कलान
विकास खण्ड दहगवों: भवानीपुर खल्ली, देहल
विकास खण्ड इस्लामनगर: नौना, दजरामपुर
विकास खण्ड जगत: दियौरी नरोत्तमपुर, नरेली महोरा
विकास खण्ड म्यौऊ: दुबारी हसोरा, बिलहारी
विकास खण्ड कादरचौक: नूरपुर, सदाठेर
विकास खण्ड सहसवान: तिगरा, नगला कोतल
विकास खण्ड सालारपुर: कुन्डरा चकोद, मई रजऊ
विकास खण्ड समरेर: दियोनी, फिरोजपुर बझा
विकास खण्ड उझानी: मानकपुर, कुर्ररू
विकास खण्ड उसावों: मसूदपुर, अटेना पुख्ता
विकास खण्ड वजीरगंज: कोटरा रसूला, रूपपुरा
चौपाल में चर्चा और समाधान
ग्राम चौपालों में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ग्राम स्तर के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं:
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)
मनरेगा
आवास योजना ग्रामीण
पशुपालन विभाग की योजनाएँ
विभिन्न प्रकार की पेंशनें
राशन कार्ड
डॉ. अम्बेडकर विशेष रोजगार योजना
चिकित्सा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएँ
इस अवसर पर 43 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया और अवशेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!