Breaking News

शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी: 1 अप्रैल से मानदेय 18,000 रुपए प्रति माह

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में घोषणा करते हुए शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके तहत 1 अप्रैल 2026 से प्रत्येक शिक्षामित्र को ₹18,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बढ़ोतरी शिक्षामित्रों की जिंदगी में 9 साल बाद खुशहाली लेकर आई है।
शिक्षामित्रों ने जताया उत्साह और आभार
जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि यह समाचार सुनकर लंबे समय से हताश और निराश शिक्षामित्रों के जीवन में नई आशा, उत्साह और सम्मान की भावना का संचार हुआ है।
जिला सचिव धर्मपाल सिंह राजपूत ने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के समर्पण, परिश्रम और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान है।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम निवास राजपूत ने कहा कि सभी शिक्षामित्र माननीय मुख्यमंत्री और माननीय शिक्षा मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
इसके अलावा, शिक्षामित्रों ने सभी सांसदों, विधायकों, एम.एल.सी. गण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों और अन्य राजनेताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके पक्ष में पैरवी की।
शिक्षामित्रों के लिए यह निर्णय हर्ष, गर्व और संतोष का विषय है और इसे उनके लंबे समय से प्रतीक्षित अधिकारों की प्राप्ति के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!