Breaking News

पंचशील बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित, समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरीफपुर गड़िया में ग्रामवासियों द्वारा पंचशील बुद्ध विहार में भव्य समारोह आयोजित कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामवासियों एवं महिला शक्ति ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
अपने संबोधन में ममता शाक्य ने कहा कि गौतम बुद्ध ने समाज को मध्यम मार्ग का सिद्धांत दिया। उन्होंने जीवों पर दया करने, सत्य, अहिंसा, करुणा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
मौर्य, शाक्य, कुशवाहा, सैनी समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का पंचशील सिद्धांत मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। गजेन्द्र सिंह तोमर ने “अप्प दीपो भव:” का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति को स्वयं अपना मार्गदर्शक बनना चाहिए।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी प्रेम पाल शाक्य (पूर्व प्रधान), डॉ. योगेंद्र कुमार शाक्य, सुरेश शाक्य, राकेश कुमार शाक्य, राज कुमार शाक्य, पुष्प पाल शाक्य, दिनेश शाक्य, जगत पाल शाक्य, नन्नू सिंह, धर्मेंद्र शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर शाक्य ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!