Breaking News

अलापुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित युवक को दबोचा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के0के0 तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 फरवरी 2026 को अलापुर–ककराला मार्ग पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त रऊफ खाँ पुत्र लाईक अली निवासी वार्ड नंबर 21, कस्बा ककराला, थाना अलापुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 37/26 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!