बदायूँ। यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती (ई0ओ0एफ0सी0) योजनान्तर्गत द्वितीय चरण में गठित समूहों के सदस्यों का प्रथम वर्ष का एक दिवसीय जैविक किसान मेला/गोष्ठी का आयोजन सोमवार को ब्लाक परिसर उसावॉ में किया गया। मेले का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने किया। मेले में कृषकों को जैविक खेती में आ रही समस्याओं के निवारण/समाधान के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
किसान मेला/गोष्ठी में कृषकों को जैविक खेती में आ रही समस्याओं के निवारण/समाधान के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कृषकों के जैविक उत्पादों के विपणन/विक्रय हेतु जैविक उत्पाद प्रदर्शनी/स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया। जिससे किसानों के जैविक उत्पादों की बिक्री स्थानीय मार्केटिंग के माध्यम से करायी जा सके।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि उसावॉ डॉ0 अनुराग दुबे, महिला मोर्चा संगठन से राममूर्ति सिहं, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिहं, बी0टी0एम0 उसावॉ, सहायक कृषि रक्षा अधिकारी उसावॉ, जिला परियोजना समन्वयक डॉ0 विवेक कुमार गौरव एवं वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ0 आर0एस0 सिहं, जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि विशेषज्ञ एवं गठित समूहों के सदस्य/कृषक व सहयोगी संस्था बायोसर्ट इण्टरनेशनल प्रा0 लि0 के सभी कर्मचारियांे ने प्रतिभाग किया।
Check Also
बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक
Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …
Budaun Amarprabhat