Breaking News

बदायूं रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

थाना सिविल लाइन पुलिस ने वांछित आरोपी को मोबाइल के साथ न्यायालय में पेश किया
बदायूं। बदायूं थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन फाटक के पास एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला उस समय का है जब महिला हाथ में मोबाइल लेकर पैदल जा रही थी और पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल छिन लिया। इस घटना के संबंध में वादिनी ने थाना सिविल लाइन पर मु0अ0स0 77/26 309(6)/317(2)/3(5) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था।
सीनियर पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।
02 मार्च 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने मु0अ0स0 77/26 309(6)/317(2)/3(5) BNS में वांछित अभियुक्त नन्हू पुत्र नरेश, निवासी ग्राम सदाठेर, थाना कादर चौक, जनपद बदायूं को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम:
उमेश कुमार, निरीक्षक अपराध मय टीम।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

3 मार्च 2026 को भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण, ‘ब्लड मून’ का नजारा देखने को मिलेगा

Spread the love लखनऊ से रिपोर्ट: खगोलविद अमर पाल सिंह लखनऊ। खगोलविद अमर पाल सिंह …

error: Content is protected !!