Breaking News

कृषि यंत्रों के चयन को 6 मार्च को होगी ई-लॉटरी

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)।
उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जनपद के किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत 25 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक जिन किसानों ने कृषि यंत्रों की बुकिंग कराई है, उनके चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के चयन के लिए 6 मार्च 2026 को शुक्रवार को सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार बदायूं में जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इच्छुक किसान निर्धारित समय पर पहुंचकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …