बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में एन सीओआरडी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अफीम अधिकारी को प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अफीम के जो लाइसेंस दिए गए हैं। इसकी सूचना जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस व अन्य संबंधी विभागों को साझा की जाए। उन्होंने अवैध शराब पर कार्रवाई करने के लिए कहा तथा जिला ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी द्वारा मेडिकल स्टोर का जांच की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने जनपद में शेड्यूल एच व एच 1 दवाइयां बेचने वाले सभी मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की जनपद में 25 सितंबर से 02 अक्टूबर तक नशा मुक्ति अभियान चलाया गया जिसमें 15 से अधिक स्कूल व कॉलेज में नशा मुक्ति के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
जिला अफीम अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ते हुए बताया कि जनपद बदायूं में 1793 अफीम की खेती के लाइसेंस दिए गए हैं जो कि जनपद की चार तहसीलों बदायूं, बिसौली, बिल्सी व दातागंज में दिए गए हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग से प्राप्त आख्या के अनुसार जनपद में शेड्यूल एच व एच 1 दवाइयां बेचने के लिए जनपद में 2850 मेडिकल स्टोर हैं। इनमें से 2002 में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तथा जिला ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी द्वारा अब तक 81 निरीक्षण किए गए हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक
Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …
Budaun Amarprabhat