बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद के मंदिरों/शक्तिपीठों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस के अवसर पर ककोड़ा देवी मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया।
उपस्थित श्रद्धालुओं आदि ने सराहा व सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजनों का रस भोर होकर आनंद लिया। दुर्गा पाठ, भजन कीर्तन व हनुमान चालीसा आदि का पाठ कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा लागू किए गए कानून का प्रचार प्रसार भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आमजन मौजूद रहे।
Check Also
बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक
Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …
Budaun Amarprabhat