Breaking News

शिव शक्ति भवन बिल्सी में हुआ भजन कीर्तन संध्या का आयोजन

Spread the love

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद के मंदिरों/शक्तिपीठों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति भवन मोहल्ला नगर 05 बिल्सी के मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला श्रद्धालुओं आदि ने सराहा व सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजनों का आनंद लिया। दुर्गा पाठ, भजन कीर्तन आदि का पाठ कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा लागू किए गए कानून का प्रचार प्रसार भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आमजन मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …