Breaking News

किसानों की समस्याओं पर किसान एकता संघ की बैठक, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। किसान एकता संघ के जिला कार्यालय थाना मूसाझाग पर बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो बदायूं में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान शासन-प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष टीटू यादव, डॉ. सोमेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, धीरेन्द्र शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, हंसराज, जयवीर सिंह, श्रीराम, अनिल कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 अक्टूबर को डग्गामार संचालन को रोकेगा संगठन :यशवंत सिंह*

Spread the love*_________________________ *लखनऊ*। यू पी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के संयोजक यशवंत कुमार सिंह नें …