Breaking News

क्रिकेट विवाद में नाबालिग को मारी गोली, हालत गंभीर

Spread the love

संवाददाता:
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार रात दो युवकों ने अपने ही दोस्त को घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल किशोर को पहले सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना दातागंज कस्बे के कांसपुर रोड की है। वार्ड संख्या 15 के सभासद सुरेश माथुर के भतीजे वैभव (16) पुत्र विपिन सुबह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। परिजनों के अनुसार खेल के दौरान किसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई थी, जिसे उस समय मौजूद लोगों ने शांत करा दिया था।
बताया जाता है कि शाम को उसी विवाद की रंजिश में वैभव के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर कांसपुर रोड पर सुनसान स्थान पर ले गए और उस पर गोली चला दी। गोली वैभव के पेट में जा धंसी, जबकि छर्रे शरीर के अन्य हिस्सों में भी लगे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायल वैभव को पहले दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति गंभीर रहने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद रंजिश में युवक को गोली मारी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!