Breaking News

महिलाएं अत्याचार न सहें, समस्याओं के समाधान को आयोग हर समय साथ: अवनी सिंह

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा समेत विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
मा. सदस्या अवनी सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि महिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805220 तथा व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी दर्ज कराई जा सकती है।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी विशेष कुमार, संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सेंटर मैनेजर, परियोजना समन्वयक, केस वर्कर, आउटरीच वर्कर तथा सचिव काशी समाज शिक्षा संस्थान बदायूं सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लक्ष्य की स्पष्टता, सकारात्मक दृष्टिकोण, और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी

Spread the love तीर्थंकर महावीर नर्सिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर और एल्युमिनाई रिलेशन सेल की …

error: Content is protected !!