Breaking News

डिजिटल मोड में होगी जनगणना-2027, चार्ज अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में बुधवार को समस्त चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर लखनऊ निदेशालय से आए जनगणना प्रभारियों ने अधिकारियों को जनगणना कार्य की रूपरेखा, उनके दायित्वों तथा समन्वय प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल और एचएलबीसी पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि जनगणना कार्य को डिजिटल माध्यम से सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी। जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार स्वजनगणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही सभी तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी लेकर कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!