Breaking News

अन्त्योदय राशन कार्ड निरस्त कर दूसरे के नाम जारी करने का आरोप, महिला ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

दातागंज (बदायूं)। तहसील दातागंज क्षेत्र के गांव रोहरी की एक महिला ने उसका अन्त्योदय राशन कार्ड निरस्त कर दूसरे व्यक्ति के नाम जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्राम रोहरी निवासी श्रीमती मिथलेश पत्नी अवधेश ने एसडीएम दातागंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नाम अन्त्योदय राशन कार्ड संख्या 214920411347 आवंटित था, जिसके माध्यम से वह सरकार की खाद्यान्न योजना का लाभ प्राप्त कर रही थीं।
महिला का आरोप है कि अचानक उन्हें राशन मिलना बंद हो गया। जब उन्होंने संबंधित विभाग से जानकारी की तो पता चला कि उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है और उसी कार्ड को रिंकी देवी पत्नी राजपाल के नाम से जारी कर दिया गया है, जबकि राजपाल उसके पिता का नाम बताया जा रहा है।
पीड़िता का कहना है कि संबंधित महिला न तो ग्राम पंचायत रोहरी की निवासी है और न ही योजना की पात्र लाभार्थी है। इसके बावजूद उसका राशन कार्ड निरस्त कर दूसरे नाम से जारी कर दिया गया, जिससे वह सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा बिना किसी सत्यापन के यह कार्रवाई की गई है। इससे उसे मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उसका राशन कार्ड पुनः बहाल कराने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कर्मचारी आचरण नियमावली में संशोधन पर नाराजगी, सरकार कर्मचारियों पर कस रही शिकंजा: जे.एन. तिवारी

Spread the loveलखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे.एन. तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

error: Content is protected !!