उसावां (बदायूं)। ओवरलोड बालू से भरे वाहनों के खिलाफ प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया। अमर प्रभात में खबर प्रकाशित होने के बाद उसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू से भरे एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर जब्त कर लिया और थाना परिसर में खड़ा कर दिया।
संवाददाता अमित वर्मा के अनुसार यह ट्रक एमएफ हाईवे से गुजर रहा था और इसमें क्षमता से अधिक बालू भरी हुई थी। अमर प्रभात में ओवरलोडेड ट्रकों की आवाजाही को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें इन वाहनों के संचालन पर सवाल उठाए गए थे।
खबर के बाद मामले की सूचना उसावां थाना पुलिस को दी गई थी। इस पर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
आश्वासन के 24 घंटे के भीतर ही थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उसावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड बालू से भरे ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat