Breaking News

रमजान में अलविदा जुमे को लेकर असमंजस, 13 या 20 मार्च को हो सकता है आखिरी जुमा

Spread the love

बदायूं। रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जानकारों के अनुसार इस बार अलविदा जुमे की नमाज 13 मार्च या फिर 20 मार्च को अदा की जा सकती है।
दरअसल 13 मार्च को रमजान माह का चौथा जुमा पड़ रहा है। यदि माहे रमजान 29 रोजों का होता है और ईद का चांद 29 रमजान को दिखाई देता है तो 13 मार्च को ही अलविदा जुमा माना जाएगा और इसी दिन जुमा-तुल-विदा की नमाज अदा की जाएगी।
वहीं अगर रमजान के 30 रोजे पूरे होते हैं और ईद का चांद 30 रमजान को दिखाई देता है तो रमजान का आखिरी जुमा 20 मार्च को पड़ेगा। ऐसी स्थिति में 20 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
धार्मिक जानकारों का कहना है कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार महीना 29 या 30 दिनों का होता है, इसलिए किसी भी महीने में चार या पांच जुमा पड़ सकते हैं। हालांकि अलविदा जुमा हमेशा रमजान के अंतिम जुमे को ही कहा जाता है।
बताया जा रहा है कि इस वर्ष 13 मार्च को रमजान का 23वां रोजा होगा, इसलिए लोग एहतियात के तौर पर इसे अलविदा जुमे के रूप में भी नमाज अदा कर सकते हैं। ज्ञात हो कि इस बार 19 फरवरी को माहे रमजान का पहला रोजा रखा गया था। यदि 30 रोजे पूरे होते हैं तो ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि 29 रोजे होने पर ईद 20 मार्च को मनाई जा सकती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!