Breaking News

जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में बसंतकालीन बुवाई की समीक्षा, माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देश

Spread the love

बदायूं। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सभागार में बसंतकालीन बुवाई वर्ष 2025-26 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चीनी मिल बदायूं और बिसौली द्वारा तैयार किए गए माइक्रोप्लान के अनुसार बुवाई कराने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान आरक्षित बीज के लिए बीज धारक किसानों को डेडीकेटेड बैंक खाते से अग्रिम राशि देने, चीनी मिलों द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले कृषि निवेश, बुवाई के लक्ष्य के सापेक्ष किसानों से इंडेंट एकत्र करने तथा सीड मूवमेंट प्लान के अनुसार बीज वितरण कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ड्रिप सिंचाई संयंत्रों की स्थापना, फार्म मशीनरी बैंक के उपकरणों के उपयोग तथा अस्वीकृत प्रजातियों के विस्थापन के लिए सर्किलवार कार्ययोजना के अनुसार बुवाई कराने पर भी जोर दिया गया। शोध केंद्रों से आवंटित अभिजनक बीज के आवंटन और उठान की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में चीनी मिल बदायूं के मुख्य गन्ना अधिकारी अनिल कुमार, बिसौली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अमित सिंह वाना, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूं के सचिव राजीव कुमार सिंह सहित सभी गन्ना पर्यवेक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …