Breaking News

एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने बुजुर्गों को कराया अक्षर ज्ञान, स्वास्थ्य जांच भी हुई

Spread the love

बदायूं। आत्माराम महाविद्यालय अलापुर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठवें दिन स्वयंसेविकाओं ने नगर की बस्ती में पहुंचकर अनपढ़ बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को अक्षर ज्ञान कराया।
कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह और डॉ. अवधेश आर्य के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को प्राथमिक उपचार और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आर.पी. सिंह और डॉ. शिल्पी ने अस्वस्थ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। मोहम्मद रेहान मलिक ने प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विशेष कुमार ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य मानव जीवन का सबसे बड़ा धन है। वहीं महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. मनीराम मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
इस अवसर पर देवेश कुमार शुक्ला, मंजू बाजपेई, ललित कुमार, बैकुंठ नारायण सिंह, महेन्द्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …