Breaking News

डायट में जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

बदायूँ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बदायूँ के ऑडिटोरियम में जनगणना-2027 के लिए जनपद स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 14 मार्च तक चलेगा। इसके बाद द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च तथा तृतीय बैच का प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, परिभाषाएं, हाउस लिस्टिंग, लेआउट मैप तथा आंकड़ा संकलन की विधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर एवं एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती तथा शिक्षक बृजेन्द्र कुमार ने बताया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसके माध्यम से जनसंख्या से संबंधित सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं, जिनके आधार पर शासन विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करता है। इसलिए जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपन्न कराना आवश्यक है।
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग व हाउस नंबरिंग की प्रक्रिया, परिवार विवरण अंकन, भवनों के चिन्हांकन तथा लेआउट मैप तैयार करने की विधि का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रपत्रों को सही ढंग से भरने और सूचनाओं का सत्यापन करने की जानकारी भी दी गई।
मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि जनपद में जनगणना-2027 के लिए 3 मास्टर ट्रेनर्स, 108 फील्ड ट्रेनर्स, लगभग 1100 सुपरवाइजर और 6700 प्रगणक (इन्यूमेरेटर) बनाए गए हैं। एक मकान सूचीकरण ब्लॉक (एमएलबी) 800 की जनसंख्या पर बनाया जाएगा, जिसमें प्रगणक को एमएलबी एप इंस्टॉल कर घर-घर जाकर मोबाइल एप में जानकारी दर्ज करनी होगी तथा डेटा को नियमित रूप से सिंक करना होगा।
बताया गया कि यदि किसी परिवार ने स्वगणना की है तो उसकी एसई आईडी प्राप्त कर डेटा का सत्यापन करते हुए उसे स्वीकार या आवश्यकतानुसार संशोधित किया जाएगा। पर्यवेक्षक क्षेत्र में सभी एचएलबी सीमाओं का सत्यापन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी क्षेत्र छूटने या दोहराव की स्थिति में न रहे।
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें जनगणना से जुड़े कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, बदायूं के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन …

error: Content is protected !!