Breaking News

मूसाझाग थाने में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर निलंबित इंस्पेक्टर की जगह वीरेंद्र तोमर बने नए प्रभारी

Spread the love

बदायूं। जनपद के मूसाझाग थाने में लापरवाही के मामले में की गई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश पर पीएसी में तैनात निरीक्षक वीरेंद्र तोमर को मूसाझाग थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
दरअसल, मूसाझाग थाना प्रभारी अजय कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में गुरुवार रात ही निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के बाद थाना प्रभार खाली हो गया था। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए तुरंत नई तैनाती करते हुए व्यवस्था संभालने के लिए वीरेंद्र तोमर को जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी आदेश के अनुसार पीएसी में तैनात निरीक्षक वीरेंद्र तोमर को तत्काल प्रभाव से मूसाझाग थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाकर तैनात किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी और संबंधित अधिकारी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
गौरतलब है कि लापरवाही के मामले में देर रात हुई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने बिना देरी किए नए प्रभारी की नियुक्ति कर थाने की कमान संभालने की व्यवस्था कर दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएँ *अशुद्ध वेद मंत्र बोलने से हानि होती है : आचार्य संजीव रूप* …

error: Content is protected !!