बदायूं। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों में पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। इसी क्रम में बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेज दिया गया है। वहीं कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक संबद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। वहीं भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक
को फतेहपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स उत्तर प्रदेश लखनऊ में तैनात Om Prakash Singh I को कासगंज का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर Abhinav Tyagi को पुलिस अधीक्षक भदोही बनाया गया है, जबकि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात Patil Nimesh Dashrath को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के पद पर तैनाती दी गई है।
प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Budaun Amarprabhat