Breaking News

गर्मी से पहले बिजली विभाग की तैयारी: बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर नए उपकरण लगाए, सप्लाई होगी बेहतर

Spread the love

बिसौली। शनिवार को बिसौली विद्युत उपकेंद्र पर नए विद्युत उपकरण स्थापित किए गए। इसका उद्देश्य आगामी गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार ने बताया कि नगर के उपभोक्ताओं के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब क्षेत्र के लोगों को पहले की अपेक्षा बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को अवर अभियंता मोहम्मद मियां कुरैशी के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे शटडाउन लेकर यह कार्य संपन्न कराया गया। कार्य के चलते बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही, जिसकी सूचना उपभोक्ताओं को पहले ही सार्वजनिक रूप से दे दी गई थी।
इस दौरान मोहम्मद मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

15 वर्षीय किशोरी का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला

Spread the loveबदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव में मामला बीते शनिवार को …

error: Content is protected !!