बदायूं। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को पूरे जनपद में उल्लास के साथ मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
ब्लॉक कादरचौक के ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर अंकित गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां 829 लर्नर परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था।
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने सुबह 9 बजे ही विद्यालय खोल दिए थे। परीक्षा के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी तथा परीक्षार्थियों को पैड और पेंसिल भी उपलब्ध कराए गए, जिससे परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
Budaun Amarprabhat