Breaking News

आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। आसफपुर से शाहबाद मार्ग पर अरिल नदी के पुल पर रविवार दोपहर बाद आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल प्यारे खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ अंशुल कुमार, आकाश कुमार ढाका, जोगेंद्र सिंह और नदीम मलिक भी मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनोद (45) पुत्र नेत्रपाल निवासी गांव फैजुल्लापुर, थाना कुड़फतेगढ़, जनपद संभल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद अपने साथियों विशेष और दीपेश के साथ थाना बिसौली क्षेत्र के गांव परसिया स्थित एक निजी शीतगृह पर आलू की डोडिंग करवाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास अरिल नदी के पुल पर उसकी बाइक आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
यह हादसा रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!