Breaking News

धापड़ में डीएनटी महासभा की बैठक कल , जनजागरूकता अभियान पर होगी चर्चा

Spread the love

मुजरिया। राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू जनजाति महासभा (डीएनटी महासभा) की बैठक 17 मार्च 2026 को सहसवान क्षेत्र के गांव धापड़ में आयोजित की जाएगी। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाल्मीकि करेंगे।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाल्मीकि ने बताया कि बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही घुमंतू जातियों से संबंधित पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से जिले में आवंटित टीमों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि घुमंतू समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और उनके सामाजिक व शैक्षिक उत्थान की दिशा में कार्य किया जा सके।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार बाल्मीकि, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी तथा जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!