Breaking News

पहला रोजा रखने पर मोहम्मद अली उस्मानी को दुआओं से नवाजा, इफ्तार में जुटीं कई हस्तियां

Spread the love

बदायूं। पूर्व मंत्री व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना डॉ. यासीन उस्मानी के साहिबजादे मोहम्मद अली उस्मानी ने रविवार को अपना पहला रोजा रखा। इस मौके पर शहर के एक मैरिज लॉन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, सांसद आदित्य यादव, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, कारी अब्दुल रसूल, इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के जिलाध्यक्ष इबादुर्रहमान, फखरे अहमद शोबी, डॉ. सैयद नूरूल हसन, डॉ. गफ्फार सिद्दीकी, सैयद शाहिद अली, मोहम्मद नजर प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, दरगाह सागरताल से दानियाल निजामी, गौहर खान और अहमद परवेज सहित अन्य लोगों ने मोहम्मद अली उस्मानी को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके लिए दुआएं कीं।
इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने मोहम्मद अली उस्मानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!