Breaking News

गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, स्टॉक का ऑनलाइन सत्यापन; ओवररेटिंग पर कार्रवाई की चेतावनी।

Spread the love

बिसौली। क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक का ऑनलाइन स्टेटस से मिलान कर स्थिति का जायजा लिया और उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली।
पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने श्री गुरु कृपा भारत गैस एजेंसी, दूंदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम पर मौजूद गैस सिलेंडर के स्टॉक का ऑनलाइन स्टॉक स्टेटस से सत्यापन किया। साथ ही एजेंसी पर लगी कतार और गैस आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी गैस वितरण के संबंध में बातचीत की।
निरीक्षक ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे एजेंसी पर भीड़ लगाने के बजाय ऑनलाइन, मोबाइल एप या मिस्ड कॉल के माध्यम से गैस बुकिंग करें। साथ ही उन्होंने लोगों से गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।
इसी क्रम में सप्लाई इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने राधा गोविंद गैस एजेंसी, पुसगंवा का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों के स्टॉक का एजेंसी से प्राप्त ऑनलाइन स्टॉक स्टेटस के आधार पर सत्यापन किया और एजेंसी मालिक व मैनेजर को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं में गैस आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति न फैलने दी जाए।
सप्लाई इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी गैस एजेंसी के खिलाफ ओवररेटिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पूर्ति लिपिक अमित कुमार सिंह सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कल होगी जारी, बदायूं के 4.31 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 …

error: Content is protected !!