Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने सहसवान थाने में लिया अर्दली रूम, विवेचकों को दिए लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

Spread the love

बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने थाना सहसवान कार्यालय में थाना सहसवान और थाना जरीफनगर के सभी विवेचकों का अर्दली रूम लिया।
अर्दली रूम के दौरान उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचना में लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके बाद एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान और पुलिस बल के साथ थाना सहसवान क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!