Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी आधार से बैठा अभ्यर्थी गिरफ्तार, बायोमेट्रिक मिसमैच से खुला मामला

Spread the love

बदायूं। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा के दौरान फर्जी आधार कार्ड के सहारे परीक्षा में शामिल होने वाले एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बायोमेट्रिक जांच में मिसमैच सामने आने पर मामला उजागर हुआ।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को द्वितीय पाली की परीक्षा सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं (केंद्र कोड-29015) में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रोबिन कुमार पुत्र राजपाल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पुटसल थाना सैद नगली जनपद अमरोहा की ई-केवाईसी के समय आधार आईडी में नाम मिसमैच होने की बात सामने आई। इसकी सूचना तत्काल स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई।
प्रवेश पत्र व आधार कार्ड की जांच के बाद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई। बाद में कार्यदायी संस्था द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन में मिसमैच की सूचना दी गई। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापिका द्वारा लिखित सूचना पुलिस केंद्र प्रभारी को दी गई।
जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी ने आधार कार्ड में अपने नाम और जन्मतिथि में हेरफेर कर परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने का प्रयास किया। इस मामले में थाना सिविल लाइन पर मुकदमा संख्या 99/2026 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(4), 340(1), 340(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी रोबिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!