Breaking News

बिल्सी में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं में दिखी आस्था की उमंग

Spread the love

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम मंदिर में मंगलवार को श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसमें फूलों और विशेष चोले से भगवान को सजाया गया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर मंदिर के सेवादारों ने व्यवस्थाएं संभालीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …