Breaking News

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं: डीएसओ, एजेंसियों पर 26 हजार से अधिक सिलेंडर स्टॉक में

Spread the love

बदायूं। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल कहीं भी गैस की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसियों की लगातार जांच कराई जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों का पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से नियमित निरीक्षण कराया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने बताया कि गत दिवस जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों पर कुल 26,180 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था, जबकि 7,980 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी की गई। इस प्रकार एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
डीएसओ ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस एजेंसी पर भीड़ लगाने के बजाय अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल माध्यम से गैस बुकिंग कर सिलेंडर प्राप्त करें।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल एप या गैस एजेंसी से संपर्क कर जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी करा लें। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों पर केवाईसी और ऑनलाइन बुकिंग के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!