Breaking News

हिंदू नववर्ष पर बदायूं में निकलेगा पथ संचलन, शहर में दिखेगा अनुशासन और एकता का संगम

Spread the love

बदायूं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुवार 19 मार्च को नगर में भव्य ‘पथ संचलन’ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नगर प्रचार प्रमुख के अनुसार, संचलन सायं 4 बजे गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला मंच से शुरू होगा। यह शहर के प्रमुख मार्गों—गांधी ग्राउंड राम द्वार, लावेला चौक, जोगीपुरा, नेहरू चौक, खेराती चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, रजी चौक, दिनेश चौक और शब्बीर गेट से होकर पुनः रामलीला मंच पर समाप्त होगा।
आयोजन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, एकता और समरसता का संदेश देना है। संचलन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत भी किया जाएगा।
सभी स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश में समय से पहुंचने की अपील की गई है, ताकि आयोजन को सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …