Breaking News

चकबंदी समस्याओं के समाधान को गांव-गांव लगेगी चौपाल, 19 से 30 मार्च तक अभियान

Spread the love

बदायूं। चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के विभिन्न गांवों में 19 से 30 मार्च 2026 तक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।
(न्यायिक)/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि इस दौरान संबंधित अधिकारी गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही निस्तारण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को ग्राम गिधौल (तहसील सदर), 27 मार्च को ग्राम गुलड़िया (तहसील सदर), 28 मार्च को ग्राम परौली (तहसील बिसौली) और 30 मार्च को ग्राम रसूला (तहसील बिल्सी) में पंचायत भवनों पर चौपाल आयोजित की जाएगी। सभी चौपालों का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है।
इन चौपालों में उप संचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और मौके पर ही समाधान का लाभ उठाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!