Breaking News

किसान दिवस में गूंजे किसानों के मुद्दे, फार्मर रजिस्ट्री कराने पर दिया जोर

Spread the love

बदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बैंक, कृषि, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना, मंडी, पशुपालन, खाद्य विपणन एवं उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और किसानों की समस्याएं सुनी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक ने किया। उन्होंने किसानों का स्वागत करते हुए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता पर जोर दिया। बताया कि 31 मार्च 2026 तक सभी किसान अपनी रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा 1 अप्रैल 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिलना प्रभावित हो सकता है। किसानों को जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग, लेखपाल या पंचायत सहायक के माध्यम से रजिस्ट्री कराने की सुविधा बताई गई।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनपद में इस वर्ष 105 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ने तिलहन फसलों की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष ने गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि पूर्व वर्ष का भुगतान 26 जनवरी 2025 तक और चालू सत्र 2025-26 का अधिकांश भुगतान 26 नवंबर तक कर दिया गया है, शेष भुगतान शीघ्र कराया जाएगा।
इसके अलावा किसानों ने नलकूप कनेक्शन, आवारा पशुओं से फसल नुकसान, पशु चिकित्सालयों में चिकित्सकों की तैनाती और कामधेनु योजना से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने इन पर आवश्यक जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!