Breaking News

बिल्सी तहसील में सभासदों का सम्मान: अधिवक्ता के चैंबर पर जुटे जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। तहसील परिसर में आज अधिवक्ता बागीश माहेश्वरी के चैंबर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी सभासदों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में नामित सभासद गगन राठी, संजीव वार्ष्णेय, अनुराग शाक्य, अमित मिश्रा एवं विवेक कुमार उपस्थित रहे।
इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना, नगर पालिका सभासद बड़े मनीष असावा, ताऊ महावीर यादव, धर्मवीर मौर्य, हरपाल, दिलीप, तौफीक अंसारी, आरिफ सहित बार एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नामित सभासदों की सक्रिय भागीदारी से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!