Breaking News

बदायूँ के 24 शिक्षकों को बड़ी राहत: अब मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली (बदायूँ)
बिसौली। उत्तर प्रदेश सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय से जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 24 शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। अब इन शिक्षकों को उनकी पूर्व सेवाओं को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2000 से 2003 के बीच प्रदेश में 2323 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। वर्ष 2003 में माननीय उच्च न्यायालय ने इन शिक्षकों को विनियमित करने का आदेश दिया था, जिसके बाद 2006 में इन्हें समायोजित किया गया। लेकिन वर्ष 2005 में पुरानी पेंशन योजना समाप्त हो जाने के कारण ये शिक्षक इसका लाभ पाने से वंचित रह गए थे।
विषय विशेषज्ञ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से शिक्षक इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। अब सरकार के इस निर्णय से उन्हें न्याय मिला है।
उन्होंने इस फैसले के लिए चन्द्र शर्मा, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डा. हरि सिंह ढिल्लो और राजबहादुर सिंह चंदेल का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मुद्दे को सदन और शिक्षा समिति में उठाया।
इस निर्णय का लाभ जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा, जिनमें सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, केएम इंटर कॉलेज इस्लामनगर, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, राजा राम महिला इंटर कॉलेज, अशरफी देवी नगर पालिका इंटर कॉलेज, प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान, पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूँ, त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर, नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला, मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली और रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज मई बसई शामिल हैं।
इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों मीरा अग्रवाल, अर्चना अवस्थी, लखपत सिंह, इमरानुद्दीन और रानी जौहरी समेत कुल 24 शिक्षकों को इस निर्णय का लाभ मिलेगा।
सरकार के इस फैसले पर संजीव कुमार तोमर, अकरम वाजिद, राजीव कुमार शर्मा, दिनेश पाल सिंह, महावीर प्रसाद, प्रभाशंकर सक्सेना, सुलेखा सिंह, प्रकाशवीर शर्मा और सुनीत मिश्रा सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार को बधाई दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!