Breaking News

द्वंदपुर ईदगाह में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआएं

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
आसफपुर (बदायूँ)। क्षेत्र के गांव द्वंदपुर स्थित ईदगाह पर ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज की अगुवाई मौलाना जुनैद रज़ा ने की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी।
धार्मिक कार्यक्रम शनिवार सुबह 7:45 बजे से शुरू होकर 8:30 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें द्वंदपुर, नूर नगर कौड़ियां, सीकरी, मलखानपुर, पहाड़पुर, मन्नू नगर, भूड़ बिसौली, भोजपुर, राज टिकौली समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए।
नमाज के दौरान स्थानीय राजशाही खानदान के डॉ. तारिक, तईयूब भाई, ताहिर, कदीर अहमद, डॉ. इसरार अहमद सिद्दीकी, मुशाहिद खान, कल्लू मिस्त्री, मुजीम अहमद, तहसीम टेलर, नाजिम, दिलदार खान, रहीश खान, ग्राम प्रधान रईस खान, नपीश अहमद, बबली खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में बिसौली क्षेत्राधिकारी और थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार, आकाश ढाका, जोगेंद्र सिंह, राजकुमार गिल, पीयूष चौधरी, राहुल देव, अनिकेत बढ़ाना सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …