Breaking News

बिल्सी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआएं

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिले के बिल्सी नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने एक साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी।
ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!