Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान: 5 वर्षीय बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया, पुलिस की तत्परता सराही गई

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बिछुड़ी हुई 5 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को मिशन शक्ति टीम को मुक्तिधाम लालपुल के पास एक छोटी बच्ची अकेली घूमती हुई मिली। टीम द्वारा उसे सुरक्षित थाना कोतवाली लाया गया। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम जीनत पुत्री शाहरुख निवासी मोहल्ला कबूलपुरा बताया।
इसके बाद पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन थाना पहुंचे, जहां प्रभारी निरीक्षक और मिशन शक्ति टीम ने बच्ची को उसकी मां महरुनिशा के सुपुर्द कर दिया।
बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता व मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।
इस सराहनीय कार्य में महिला उपनिरीक्षक सपना जायसवाल, उपनिरीक्षक राजू राणा, महिला उपनिरीक्षक कंचनलता शुक्ला, कांस्टेबल राकेश सिंह, महिला कांस्टेबल अर्चना राजपूत और संजली साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!