Breaking News

बदायूँ पुलिस का बड़ा एक्शन: एक रात में 98 आरोपी दबोचे, अपराधियों में मचा हड़कंप

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध मुक्त नीति को जमीन पर उतारते हुए बदायूँ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर एक ही रात में 98 आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनी फैला दी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपदभर में वारण्टी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 21 मार्च 2026 की रात चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीमों ने दबिश देकर कुल 92 वारण्टी (NBW) और 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
बदायूँ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!