Breaking News

बदायूं ब्रेकिंग: संदिग्ध हालात में टेलर की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Spread the love

संवाददाता रिंकू भारद्वाज
बदायूं। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव में गुरुवार को एक टेलर की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखी सिलाई मशीन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आगजनी में ग्राहकों के सिलने के लिए दिए गए कपड़े भी पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
घटना के बाद दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।

👉 फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …