Breaking News

ड्राइवरों का दर्द पहुंचा विधायक तक, “हक नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेगा महासंघ”

Spread the love

बिसौली

ऑल उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन “ड्राइवर महासंघ” ने अपनी लंबित मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक नाहिद हसन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ड्राइवरों की जमीनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उन्हें विधानसभा में उठाने की मांग की।
महासंघ ने साफ तौर पर कहा कि ड्राइवर वर्ग लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। सुरक्षा, बीमा, पेंशन और सामाजिक सम्मान जैसे बुनियादी मुद्दों पर अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में सरकार और जनप्रतिनिधियों को इस वर्ग की आवाज बनना होगा।
विधायक नाहिद हसन ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ड्राइवरों से संयम और शांति बनाए रखते हुए अपनी बात रखने की अपील भी की।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुशब्बर हसन सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ड्राइवर मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!