Breaking News

“शिक्षा ही विकास की रीढ़: उसावां ब्लॉक में कार्यशाला, विधायक बब्बू भैया ने किया नौनिहालों व शिक्षकों का सम्मान”

Spread the love

उसावां। ब्लॉक मुख्यालय उसावां में ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं अध्यापक तथा स्थानीय प्राधिकारी उन्मुखीकरण कार्यशाला’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Rajeev Kumar Singh (सभापति, उ.प्र. राज्य प्रति निहित विधायन समिति व भाजपा विधायक) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे मजबूत नींव बताते हुए कहा कि प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर की शिक्षा ही देश के भविष्य की रीढ़ है, जिसे मजबूत करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि रिटायरमेंट के बाद उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करता है, इसलिए उसे समर्पित भाव से अपने दायित्व निभाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे महेंद्र पाल सिंह, शाकिर अली खान और जहीर अहमद को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाल वाटिका के 40, निपुण में चयनित 18, राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा उत्तीर्ण 6, मंडल स्तरीय खेलकूद विजेता 2, आंगनबाड़ी कार्यकत्री 10, एक एजुकेटर, विद्या ज्ञान के 1 छात्र तथा 20 अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त कक्षा 1 से 8 तक के 20 बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, जबर सिंह प्रधान, खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व वरिष्ठ एआरपी अजयपाल सिंह ने किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने विधायक को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!