Breaking News

बिसौली थाने में नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती, आदेश जारी

Spread the love

कमलेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से लागू निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए बिसौली थाने के प्रभारी निरीक्षक पद पर नए अधिकारी की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक बिसौली के पद पर नियुक्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कमलेश कुमार मिश्रा पूर्व में अपराध शाखा में तैनात थे और अब उन्हें बिसौली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!