Breaking News

मंडी शुल्क चोरी पर कार्रवाई: लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़ी, 14 हजार जुर्माना वसूला

Spread the love

सचल दल की चेकिंग में बिना कागज जा रही गाड़ी पकड़ी गई, लक्ष्य से अधिक शमन शुल्क वसूली का दावा

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। मंडी शुल्क की चोरी कर सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही लकड़ी से भरी एक डीसीएम को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान 14 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल कर वाहन को छोड़ दिया गया।
एसडीएम/मंडी सभापति के निर्देश पर मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य के नेतृत्व में सचल दल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध डीसीएम को रोका, जिसमें अवैध रूप से लकड़ी ले जाई जा रही थी। जांच में चालक मंडी शुल्क से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
गुरुवार को संबंधित व्यापारी ने 14 हजार रुपये शमन शुल्क जमा कर वाहन को छुड़ा लिया। मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि बिसौली मंडी को पिछले वित्तीय वर्ष में 5.42 लाख रुपये शमन शुल्क का लक्ष्य दिया गया था, जबकि सचल दल ने 9.26 लाख रुपये वसूल कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की। वहीं इस्लामनगर मंडी में 4 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 5.79 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
इस दौरान मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!