Breaking News

तमंचा-चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

टेंपो में बैठाकर वारदात, मोबाइल व नकदी लूटी; पुलिस ने बरामद किया सामान

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र में टेंपो में सवारी बनाकर युवक से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टेंपो, मोबाइल फोन, नकदी व अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गभियाई निवासी मन्नू ने तहरीर देकर बताया था कि वह बस स्टैंड बदायूं से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में टेंपो चालक और उसके साथी ने तमंचा व चाकू दिखाकर उससे मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। इस संबंध में थाना अलापुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ककराला मोड़ से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि सवारी को निशाना बनाकर वारदात की गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में मुनेश कुमार निवासी ग्राम गभियाई और राजीव कुमार निवासी मोहल्ला गौतमपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, लूटा गया मोबाइल, टेंपो और नगदी बरामद की है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!