Breaking News

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो डोडा छिल्का के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

उपशीर्षक: कादरी दरगाह तिराहे से दबोचे गए तस्कर, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 100 ग्राम डोडा छिल्का के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली पुलिस ने कादरी दरगाह तिराहे से नन्हे पुत्र राम स्वरूप निवासी मैरी बजर (थाना मुसाझाग, बदायूं) और राजू पुत्र भूपराम निवासी जलालनगर (थाना विसारतगंज, बरेली) को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 11 किलो 100 ग्राम डोडा छिल्का बरामद किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 77/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार एवं उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!