बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है कि तीन वर्ष से पुराने चकबंदी वादों को शीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें। चकबंदी प्रक्रियाधीन जिन ग्रामों में स्टे है उन मामलों को समाप्त करने हेतु कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर समाप्त कराया जाए।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 वैभव शर्मा, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी राम किशोर के साथ चकबन्दी कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि 20 ग्राम ऐसे हैं जहां 10 वर्ष से चकबन्दी प्रक्रिया चल रही है और 04 गांव चकबन्दी हेतु शीघ्र ही जोड़े गए हैं। दातागंज के ग्राम चितमउआ तथा बिल्सी के ग्राम सिरतौल में धारा 6 चकबन्दी कार्य समाप्त कराने हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है। डीएम ने निर्देश दिए कि चकबन्दी मामलों के निस्तारण में मौजूदा ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रधान को भी सम्मिलत कर लिया जाए। आईजीआरएस की शिकायतों को निस्तारण हेतु शिकायतकर्ता से अवश्य वार्ता की जाए और निर्धारित अवधि के अंदर शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में चकबन्दी अधिकारी अमित सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, श्रेदी त्रिवेदी एवं योगेश कुमार गुप्ता, नरेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
दीपावली पर बदायूं को 1.62 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 12 सड़कों और निर्माण कार्यों को मंजूरी
Spread the loveचेयरमैन फात्मा रजा ने दी हरी झंडी, शहर के प्रमुख मार्गों और वार्डों …
Budaun Amarprabhat