Breaking News

बदायूं-दिल्ली ट्रेन शुरू होते ही व्यापारियों में जश्न, नेताओं का अंगवस्त्र से हुआ सम्मान

Spread the love

वर्षों के संघर्ष का मिला फल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जताया आभार

बदायूं, 13 अप्रैल (संवाददाता गोविंद देवल):

बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, एमएलसी बगीश पाठक व जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता को प्रभु श्याम जी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि संगठन द्वारा कई वर्षों से बदायूं से दिल्ली एवं लखनऊ तक ट्रेन सेवा शुरू कराने की मांग की जा रही थी। ज्ञापन और मीडिया कैंपेनिंग के माध्यम से लगातार इस मुद्दे को उठाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा और विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है, जिससे व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से व्यापारियों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान हो जाएगा और व्यापार को नई गति मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि इस सेवा से बदायूं ही नहीं बल्कि आसपास के कस्बों के व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है।
प्रदेश मंत्री पवन जैन ने इसे व्यापारी समाज के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे जिले में उद्योग और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, विनय गुप्ता, जावेद खान, सर्वत हमीद खान, जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, दीपक गुप्ता, निखिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!